ㅤㅤनदी के किनारे पहुंचने के बाद मछली पकड़ने गये आदमी को मालूम पड़ा कि वो मछलियों के लिए चारा लाना तो भूल ही गया।
ㅤㅤतभी उसने एक छोटे से सांप को वहां से गुजरते देखा जो अपने मुंह में एक कीड़ा पकड़े हुआ था। आदमी ने सांप को पकड़ा और उसके मुंह से वह कीड़ा छीन लिया।
ㅤㅤलेकिन यह सोचकर कि बेचारे सांप के पास खाने को कुछ नहीं है उसे थोड़ा बुरा लगा और उसने फिर से सांप को पकड़ा और उसके मुंह में थोड़ी बीयर टपका दी। फिर वो मछली पकड़ने में जुट गया।
ㅤㅤकरीब एक घण्टे बाद आदमी को लगा कि कोई उसका पैंट हल्के से खींच रहा है। नीचे देखने पर उसने उसी सांप को पाया जो मुंह में तीन कीड़े पकड़े हुआ था और बड़ी आशा से उसकी तरफ देख रहा था। tongue emoticon
No comments:
Post a Comment