Translate

ㅤㅤगुप्ता जी के घर शर्मा जी आये। गुप्ता जी अपने बच्चों की पहचान कराने लगे।ㅤㅤ
ㅤㅤगुप्ता जी :ㅤㅤये मेरी बेटी रानी। शादी से पहले हम मुंबई में'रानी बाग़' में घूमा करते थे, उसकी याद में इसका नाम रानी रखा।
ㅤㅤशर्मा जी :ㅤㅤवाह, प्यारी बिटिया है।
ㅤㅤ
ㅤㅤगुप्ता जी :ㅤㅤये मेरा बेटा ताज। शादी के 5 साल बाद दूसरे हनीमून पे हम आगरा गए थे, उसकी याद में।
ㅤㅤशर्मा जी :ㅤㅤबहुत खूब, बहुत सोच कर नाम रखा है आपने।
ㅤㅤ
ㅤㅤगुप्ता जी :ㅤㅤऔर ये मेरा छोटा बेटा कोहिनूर।
ㅤㅤशर्मा जी :ㅤㅤक्या बात है ! मतलब आप लंदन में कोहिनूर हीरा देख आये ?
ㅤㅤ


ㅤㅤगुप्ता जी :ㅤㅤअरे नहीं ! हम तो इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन इस ब्राण्ड ने धोखा दे दिया। 😂 😝

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook