ㅤㅤㅤㅤㅤㅤनियम, जो न्यूटन भी न बता पाए :
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 1 :ㅤㅤयदि आप एक लाइन में भीड़ देखकर किसी दूसरी लाइन में चले जाएं, तो वह लाइन तेज़ गति से आगे बढ़ने लगेगी, जिसमें आप अब तक खड़े थे
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 2 :ㅤㅤजब भी कोई औजार हाथ से छूटेगा, वह हमेशा उस जगह पर पहुँचेगा, जहाँ आपके हाँथ की पहुँच सबसे मुश्किल होगी
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 3 :ㅤㅤजब भी आप पूरी तरह भीग चुके होंगे, टेलीफोन की घंटी उसी समय बजेगी
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 4 :ㅤㅤकिसी परिचित से आपकी मुलाकात की संभावना उस समय सर्वाधिक होती है, जब आप किसी ऐंसे शख्स के साथ हों, जिसके साथ आप देखा जाना नहीं चाहते
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 5 :ㅤㅤजब आपके हाथ ग्रीस से पूरी तरह सन चुके होंगे, आपकी नाक में खुजली शुरू हो जाएगी
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 6 :ㅤㅤटेलीफोन का नियम, जब भी आप कोई राँग नम्बर डायल करेंगे, वह एन्गेज कभी नहीं मिलगा।
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 7 :ㅤㅤWhatsapp पर जब कोई मेसेज गलत ग्रुप में पोस्ट हो जाये उस वक्त नेट सबसे तेज चलता है. आपकी लाख कोशिश के बावजूद वह पलक झपकते ही पहुँच जाता है और सही पोस्ट पर डमरू पहले 4 - 5 मिनट तक घूमता है उसके बाद ही पहुँचता है
ㅤㅤ
ㅤㅤनियम 8 :ㅤㅤब्रेड हाथ से छूठ जाये तो जमीन पर उसी तरफ से गिरेगा जिस तरफ मक्खन लगा हो 😂
No comments:
Post a Comment