Translate

ㅤㅤएक जाट ने सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधने के लिये खूँटा गाड़ रखा था। अन्य चौधरियों ने खूंटा उखाड़ने का अनुरोध किया किन्तु जाट ने बात नहीं मानी। अन्त में पन्चायत बुलायी गयी।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤतूने खूँटा गलत जगह गाड़ रखा है।
ㅤㅤजाट :ㅤㅤमानता हूँ भाई।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤखूँटा यहाँ नहीं गाड़ना चाहिए था।
ㅤㅤजाट :ㅤㅤमाना भाई।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤखूंटे से टकरा कर बच्चों को चोट लग सकती है।
ㅤㅤजाट :ㅤㅤमानता हूं।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤभैंस सार्वजनिक स्थान पर गोबर करती है, गन्दगी फैलती है।
ㅤㅤजाट :ㅤㅤमानता हूं।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤभैंस बच्चों को सींघ पून्छ भी मार देती है।
ㅤㅤजाट :ㅤㅤमानता हूं, मैंने तुम्हारी सभी बातें मानी। अब पन्च भाइयों, मेरी एक ही बात मान लो।
ㅤㅤ
ㅤㅤपन्च :ㅤㅤबताओ अपनी बात


ㅤㅤजाट :ㅤㅤखूँटा यहीं गड़ेगा ।। 😂😂😂

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook