Translate

पप्पु ने पायलट की ट्रेनिंग पूरी की, इसलिए ट्रेनिंग स्कूल ने उसका फाइनल टेस्ट लेने के लिए एक हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए दिया और उसे कंट्रोलरुम से लगातार कान्टेक्ट में रहने के
लिए कहा
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤपप्पु हेलिकॉप्टर में बैठा और हेलिकॉप्टर उड़ाने लगा
ㅤㅤ
1000 फीट ऊपर जाने के बाद में उसने कंट्रोल रुम में मैसेज भेजा :ㅤㅤचिंता करने की कोई जरुरत नही है | मै अच्छी तरह से हेलीकॉप्टर उड़ा पा रहा हूँ | हेलीकॉप्टर उड़ाने में बहुत मजा आ रहा है, और उपर से नीचे का नजारा भी बहुत अच्छा दिख रहा है!
ㅤㅤ
2000 फीट ऊपर जाने के बाद पप्पु ने फिर से कंट्रोल रुम में मैसेज भेजा :ㅤㅤ2000 फीट ऊँचाई पर तो और मजा आ रहा है | मुझे तो ऐसा लग रहा है की हेलीकॉप्टर चलाना दुनिया की सबसे आसान चीज है
ㅤㅤ
फिर कंट्रोलरुम ने पप्पु को 3000 फीट की ऊँचाई पर जाते हुए देखा | थोड़ी देर बाद कंट्रोल
रुमवालों को चिंता होने लगी क्योंकि पप्पु का कोई मैसेज नही आया | थोड़ी और देर बाद कंट्रोल रुमवालों को पता चला कि पप्पु का हेलिकॉप्टर आधा मील दूर नीचे जमीन पर गिर हुआ है
ㅤㅤ
कंट्रोल रुम से कुछ लोग तुरंत वहां पहुंचे और उन्होने नीचे जमीन पर गिरे हुए और टूटे-फूटे हेलिकॉप्टर के ढेर से पप्पु को बाहर निकाला, पप्पु को कही जगहों पर चोटें आई थी लेकिन वह बच गया था
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤजब उन लोगों ने पप्पु से पूछा :ㅤㅤक्या हुआ?
पप्पु ने जवाब दिया :ㅤㅤक्या हुआ ! मुझे खुद भी कुछ पता नही | सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जब मैं 3000 फीट की ऊँचाई पर गया तब मुझे बहुत ठंड लगने लगी | इसलिए मैने ऊपर जो बड़ा फेन चल रहा था उसे बंद कर दिया | उसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ भी याद नही 😃

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook