ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤएक बार एक अंग्रेज हिंदुस्तान आया।
ㅤㅤ
उसने एक दुकानदार से कहा :ㅤㅤमुझे आप हिन्दी सिखाओ। मैं आपके यहां नौकरी करूंगा। ㅤㅤ
उसने कहा :ㅤㅤमेरे पास एक सेब की दुकान है। यहां जो भी ग्राहक आता है वो तीन चीजें बोलता है। पहली ‘सेब क्या भाव हैं?’ दूसरी, ‘कुछ खराब हैं’ और तीसरी, ‘मुझे नहीं लेने।’ ㅤㅤ
ㅤㅤ
इसके बाद दुकानदार ने अंग्रेज को बताया :ㅤㅤइनके जवाब में तुम बोलना, ‘तीस रुपए किलो।’ फिर कहना, ‘कुछ- कुछ खराब हैं।’ और जब ग्राहक जाने लगे तो उससे कहना, ‘तुम नहीं ले जाओगे तो कोई और ले जाएगा। हम तो खड़े ही इस काम के लिए हैं।’
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤथोड़ी देर बाद दुकान पर एक लड़की आई ।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤउसने पूछा :ㅤㅤरेलवे स्टेशन कौन-सा रास्ता जाता है ?
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤअंग्रेज :ㅤㅤतीस रुपए किलो।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤलड़की :ㅤㅤक्या बक रहे हो, दिमाग खराब है क्या ?
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤअंग्रेज :ㅤㅤकुछ-कुछ खराब है।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤलड़की (गुस्से में) :ㅤㅤतुझे तो थाने लेकर जाना पड़ेगा।
ㅤㅤ
अंग्रेज :ㅤतुम नहीं ले जाओगी तो कोई और ले जाएगा। हम तो खड़े ही इस काम के लिए हैं :P
No comments:
Post a Comment