Translate

ㅤㅤपप्पू एक बार में बीयर पीने के लिया गया जैसे ही बार वाले ने उसके गिलास में बीयर डाली बाहर एक बहुत जोर की आवाज हुई, वह बाहर यह देखने के लिया भागा की क्या हुआ पर जल्दी ही अपनी बीयर पीने के लिए वापिस आ गया! जब वह वापिस पहुंचा उसने देखा उसका गिलास खाली है और साथ में एक नोट लिखा है, बीयर के लिए धन्यवाद! ㅤㅤ
ㅤㅤㅤपप्पू थोड़ा सा परेशान हुआ पर फिर से उसने एक बीयर का ऑर्डर किया! ㅤㅤ
बार वाला फिर से बीयर डालने लगा उसे फिर से बाहर गली में एक जोर की आवाज सुनाई दी, उसे ऐसा लगा जैसे कोई उसकी कार लेकर भाग रहा है पप्पू बाहर की तरफ भागा अपनी कार को देखने लगा, उसने देखा उसकी कार बिलकुल वहीँ है जहाँ उसने उसे पार्क किया था! वह वापिस बार में आया तो देखा उसका गिलास फिर से खाली है साथ में एक और नोट लिखा था धन्यवाद, ये पहले वाले से भी बढ़िया था! ㅤㅤ
उसने अभी एक बीयर का गिलास भी नहीं पिया था इसलिए उसने बार वाले को बीयर लाने को कहा ㅤㅤ
जैसे ही बार वाले ने बीयर डाली फिर से एक जोर का धमाका हुआ इस बार पप्पू अपनी बीयर किसी और को नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने बीयर में थूक दिया और साथ में एक नोट लिखा! अब पियो मैंने इसमें थूक दिया है फिर वो बाहर क्या हुआ, ये देखने के लिए भागा, जब पप्पू वापिस आया तो बड़ा खुश हुआ कि उसकी बीयर वैसे ही पड़ी है जैसी वो छोड़ के गया था! पर इस बार भी एक नोट पड़ा था जिसपर लिखा था तुम पियो, मैंने भी इसमें थूक दिया है :P

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook