Translate

ㅤㅤकंजूस बनिया और उसकी पत्नी एक मेले में गए। वहां एक हेलीकाप्टर आया हुआ था, जो मेले का चक्कर लगवाने के 100 रुपये लेता था। बनिया हेलीकाप्टर की सवारी नहीं करना चाहता था, पर उसकी बीवी करना चाहती थी ।

ㅤㅤबनिया :ㅤㅤतू पांच मिनट की सवारी करके कोनसा रानी बन जाएगी, 100 रुपये आखिर 100 रुपये होते है।
ㅤㅤ
ㅤㅤपत्नी फिर भी जिद कर रही थी और बनिया बार-बार यही कहे जा रहा था :ㅤㅤसमझा कर, 100 रुपये आखिर 100 रुपये होते है यार
ㅤㅤ
ㅤㅤउनकी बातचीत पायलट ने सुनली वो बोला :ㅤㅤसुनो मैं तुम लोगो से कोई पैसा नहीं लूँगा, लेकिन शर्त ये होगी की सवारी के दोरान तुम दोनों में से कोई भी एक शब्द भी नहीं बोलेगा और अगर बोला तो 100 रुपये लग जायेगे
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤउन्होंने ये शर्त मान ली, पायलट ने उन्हें पिछली सीट पर बिठाया और उड़ गया।
ㅤㅤ
आसमान में पायलट ने खूब कलाबाजिया की ता कि उन दोनों की आवाज निकलवा सके पर पीछे की सीट से कोई नहीं बोला,
ㅤㅤ
ㅤㅤआखिर जब वो नीचे उतरने लगे तब पायलट ने कहा :ㅤㅤअब तुम बोल सकते हो। ये बताओ, मेने इतनी कलाबाजियां की तुम्हे डर नहीं लगा, ना तुम चीखे ना चिल्लाये
ㅤㅤ
ㅤㅤबनिया बोला :ㅤㅤडर तो लगा था उस वक़्त तो मेरी चीख निकलही गयी होती जब पत्नी नीचे गिरी पर यार 100 रुपये आखिर 100 रुपये होते है :P

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook