Translate



ㅤㅤश्रीमती जी की रात के दो बजे अचानक नींद खुली तो पाया कि पति बिस्तर पे नहीं है जिज्ञासावश उठीं, खोजा, तो देखा डाइनिंग टेबल पर बैठे पति जी कॉफी का कप हाथ में ले कर,
विचारमग्न, दीवार को घूर रहे हैं। पत्नी चुपचाप पति को कॉफी की चुस्की लेते हुए बीच-बीच में आँख से आँसू पोंछते देखती रही।
ㅤㅤ
ㅤㅤफिर पति के पास गई और बोलीं :ㅤㅤक्या बात है, डियर? तुम इतनी रात गए यहाँ क्या कर रहे हो ?
ㅤㅤ
ㅤㅤपति जी ने कॉफी से नज़र उठाई :ㅤㅤतुम्हें याद है, 14 साल पहले जब तुम सिर्फ 18 साल की थीं?” पति बड़ी गम्भीरता से बोला | पत्नी पति के प्यार को देख कर भाव विभोर हो गई, बोली :ㅤㅤहाँ, याद है..।”
ㅤㅤ
ㅤㅤकुछ रुक कर पति जी बोले :ㅤㅤयाद है जब तुम्हारे जज पिता जी ने हमें मेरी कार मे घुमते हुए देख लिया था' ।
ㅤㅤ
ㅤㅤपत्नी :ㅤㅤहाँ हाँ.. याद है..।” 
ㅤㅤ
ㅤㅤ“याद है कैसे उन्होंने मेरी कनपटी पर बन्दूक रख कर कहा था, या तो इस से शादी कर लो, या 14 साल के लिए अन्दर कर दूँगा.
ㅤㅤ
ㅤㅤ“हाँ.. हाँ.. वह भी याद है।”
ㅤㅤ
ㅤㅤअपनी आँख से एक और आँसू पोंछते हुए पति बोला :ㅤㅤआज मैं छूट गया होता. :P


No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook