Translate

ㅤㅤसेवा में 
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤश्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤसमस्त जनपद।
ㅤㅤ
ㅤㅤविषय :ㅤㅤविश्व कप 2015 में भारत - ऑस्ट्रेलिया मैच के दिन अवकाश घोषित करने विषयक।
ㅤㅤ
ㅤㅤमहोदय,
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤउपरोक्त विषयांतर्गत आपको यह जानकर अत्यन्त खुशी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहाँ उसका मुकाबला चार बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। सारा देश इस दिन टकटकी लगाकर मैच देखना चाहता है और अपने देश के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करना चाहता है। यह मैच दिनांक 26 मार्च दिन गुरुवार को खेला जाएगा, परन्तु इस दिन कोई भी अवकाश न होने के कारण नौकरी पेशा खेल प्रेमी पशोपेश में हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि राष्ट्रीय महत्व के इस मैच के दिन अवकाश घोषित करने का कष्ट करें, जिससे हम समस्त नौकरी पेशा खेल प्रेमी भी इस मैच का आनन्द ले सकें और अपने देश के खिलाड़ियों का समर्थन कर सकें।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤधन्यवाद।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤदिनांक :ㅤㅤ25/03/2015
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤनिवेदक
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤसमस्त नौकरी पेशा खेल प्रेमी 

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook