Translate


ㅤㅤइंटेलिजेंस ब्यूरो में एक उच्च पद हेतु भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी । अंतिम तौर पर केवल तीन उम्मीदवार बचे थे जिनमें से किसी एक का चयन किया जाना था। इनमें दो पुरुष थे और एक महिला। फाइनल परीक्षा के रूप में कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की जांच की जानी थी।
ㅤㅤ
पहले आदमी को एक कमरे में ले जाकर परीक्षक ने कहा :ㅤㅤहम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि तुम हर हाल में हमारे निर्देशों का पालन करोगे चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों न हो।
ㅤㅤ
फिर उसने उसके हाथ में एक बंदूक पकड़ाई और दूसरे कमरे की ओर इशारा करते हुये कहा :ㅤㅤउस कमरे में तुम्हारी पत्नी बैठी है। जाओ और उसे गोली मार दो।
ㅤㅤ
ㅤㅤमैं अपनी पत्नी को किसी भी हालत में गोली नहीं मार सकता ;ㅤㅤआदमी ने कहा।
ㅤㅤ
ㅤㅤतो फिर तुम हमारे किसी काम के नहीं हो। तुम जा सकते हो :ㅤㅤपरीक्षक ने कहा।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤअब दूसरे आदमी को बुलाया गया

परीक्षक ने उसके हाथ में एक बंदूक पकड़ाई और दूसरे कमरे की ओर इशारा करते हुये कहा :ㅤㅤउस कमरे में तुम्हारी पत्नी बैठी है। जाओ और उसे गोली मार दो।
ㅤㅤ
ㅤㅤआदमी उस कमरे में गया और पांच मिनट बाद आंखों में आंसू लिये वापस आ गया।
ㅤㅤ
=>ㅤमैं अपनी प्यारी पत्नी को गोली नहीं मार सका। मुझे माफ कर दीजिये। मैं इस पद के योग्य नहीं हूं
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤअब अंतिम उम्मीदवार के रूप में केवल महिला बची थी।

उन्होंने उसे भी बंदूक पकड़ाई और उसी कमरे की तरफ इशारा करते हुये कहा :ㅤㅤउस कमरे में तुम्हारा पति बैठा है। जाओ और जाकर उसे गोली से उड़ा दो।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤमहिला ने बंदूक ली और कमरे के अंदर चली गई।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤकमरे के अंदर घुसते ही फायरिंग की आवाजें आने लगीं ।
ㅤㅤ
लगभग 11 राउंड फायर के बाद कमरे से चीख पुकार, उठा पटक की आवाजें आनी शुरू हो गईं।
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤयह क्रम लगभग पन्द्रह मिनटों तक चला ,उसके बाद खामोशी छा गई।
ㅤㅤ
लगभग पांच मिनट बाद कमरे का दरवाजा खुला और माथे से पसीना पोंछते हुये महिला बाहर आई।
ㅤㅤ
वो बोली :ㅤㅤतुम लोगों ने मुझे बताया नहीं था कि बंदूक में कारतूस नकली हैं। मजबूरन मुझे उसे पीट-पीट कर मारना पड़ा। :P
ㅤㅤ
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤ*ㅤपरीक्षक बेहोशㅤ*

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook