Translate

ㅤㅤएक बार एक चीनी, एक पाकिस्तानी और एक भारतीय अरब देश में शराब पीते हुए पकड़े गए , इसके लिए वहां की सरकार ने उन्हें 20-20 कोड़े मारने की सजा सुनाई

ㅤㅤसजा से पहले जेलर ने कहा :ㅤㅤआज मेरी बेगम की सालगिरह है और वो चाहती है की अपनी सजा से पहले तुम लोग एक एक मन्नत मांग लो

ㅤㅤㅤㅤㅤㅤचीनी ने कहा :ㅤㅤमेरी पीठ पर एक तकिया बाँध दिया जाये

ㅤㅤलेकिन तकिया ज्यादा देर तक नही टिका 5 कोड़ो में फट गया और उसे 15 कोड़े अपनी पीठ पर ही खाने पड़े

ㅤㅤपाकिस्तानी ये देखकर डर गया और बोला :ㅤㅤमेरी पीठ पर 2 तकिये बाँधे जाएँ

ㅤㅤㅤलेकिन वो भी ज्यादा देर नही चले और उसे 10 कोड़े अपनी पीठ पर खाने पड़े

ㅤㅤजब भारतीय की बारी आई तो जेलर ने कहा :ㅤㅤतुम दुनिया के बेहद खूबसूरत देश से आये हो जो अपनी वीरता के लिए जाना जाता है , तुम एक नही दो मन्नत मांग सकते हो

ㅤㅤभारतीय ने सर उठाकर बहुत नरमी से कहा में आपका एहतराम करता हूँ और इस नवाजिश के बदले 20 नही , 100 कोड़ों की मांग करता हूँ

ㅤㅤㅤㅤजेलर ने आश्चर्यचकित होते हुए पूछा :ㅤㅤतुम्हारी दूसरी ख्वाहिश क्या है ?

ㅤㅤभारतीय ने फिर से सर उठाकर मुस्कराते हुए कहा :ㅤㅤमेरी दूसरी ख्वाहिश ये है की मेरी पीठ पर पाकिस्तानी को बाँध दिया जाये 

No comments:

Post a Comment

Follow me on Facebook