ㅤㅤㅤㅤㅤविदेश में अध्ययन कर रही एक लड़की ने अपने माता-पिता को पत्र लिखा :
ㅤㅤमेरे प्यारे मम्मी-पापा, मुझे आपकी बहुत याद आती है | मैं नहीं कह सकती कि मैं घर कब वापस आऊंगी.. लेकिन फिलहाल कुछ सालों तक तो सम्भावना नहीं दिखती. मुझे ये सोचकर बड़ा कष्ट होता है कि जब तक मैं आप लोगों को देख पाऊँगी तब तक आप लोग बूढ़े हो चुके होंगे. इसलिए मैं इस पत्र के साथ एक दवा की बोतल भेज रही हूँ. इसके सेवन से आप दोनों जवान बने रहेंगे. लेकिन ध्यान रखना– इसकी सिर्फ एक बूँद ही लेनी है.. सिर्फ एक बूँद...
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤआपकी बेटी.
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤअंकिता
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤअंकिता
माता-पिता ने लिफाफा खोल कर देखा तो उसमें सचमुच एक दवाई की एक बोतल रखी हुई थी.
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤपति ने पत्नी से कहा :ㅤㅤपहले तुम लेकर देखो.
ㅤㅤपत्नी ने एक बूँद दवाई ले ली और चमत्कारिक रूप से उसकी उम्र लगभग 5 साल कम दिखने लगी .. लगभग 2 साल बाद जब बेटी घर लौटी तो उसने अपनी माँ को वैसा ही जवान और सुन्दर पाया, जैसा वह छोड़ कर गई थी. माँ की गोद में एक छोटा बच्चा भी था. माँ ने बेटी की दवाई की बहुत तारीफ़ की और उसे धन्यवाद दिया.।
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤबेटी बहुत खुश हुई और फिर उसने पिता के बारे में में पूछा..?
ㅤㅤमाँ ने बताया :ㅤㅤजब मैंने दवाई की एक बूँद ली और जवान दिखने लगी तो तुम्हारे पिता को इतनी जलन हुई कि वे पूरी बोतल ही उठाकर पी गए.
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤबेटी :ㅤㅤलेकिन वे हैं कहाँ ?
ㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤㅤमाँ :ㅤㅤये हैं ना … मेरी गोद में..
No comments:
Post a Comment